प्राथमिक विद्यालय खखैचा का स्कूल चलो अभियान संपन्न
प्रयागराज प्रतापपुर – प्राथमिक विद्यालय खखैचा प्रतापपुर द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत ग्राम प्रधान मिठाई लाल भारतिया,एवं प्रधानाचार्य सुरेश कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाल कर बच्चों द्वारा – कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार,घर घर विद्या दीप जलाओ अपने बच्चे सभी पढ़ाओ,आधी रोटी खायेंगे स्कूल पढ़ने जायेंगे,आदि नारे लगाते हुए सर्व शिक्षा के लिए जागरुकता का सन्देश दिया।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक के.के. सिंह,रामसागर मिश्र,आलोक कुमार पाण्डेय, बसंत लाल सिंह,नीरज सिंह यादव,विभा रानी,शिक्षामित्र उषा शुक्ला,एवं फूलकुमारी द्विवेदी, आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”,आलोक द्विवेदी,बबलू प्रजापति,नितिन मिश्र आदि ग्रामवासी सम्मिलित रहे।











Leave a Reply