संपन्न लोग प्राथमिक विद्यालयों को गोद लें- सरदार पतविंदर सिंह
कन्या पूजन के साथ ही कन्याओं की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देंl
नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने प्राथमिक विद्यालयों नगर नैनी क्षेत्र प्रयागराज में बच्चों के बीच में उपस्थित होकर उनका स्वास्थ्य-
पढ़ाई-लिखाई पर विद्यालय की अध्यापिका से विस्तार पूर्वक चर्चा की l
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वास्तव में दान-पुण्य करना चाहते हैं तो शिक्षा के(मंदिर) प्राथमिक विद्यालयों की तरफ भी ध्यान दें जिस मे भारत का भविष्य तैयार हो रहा है संपन्न समाज से यह अपील है कि अपने आसपास प्राथमिक विद्यालयों का भ्रमण जरूर करें क्योंकि वहां भारत का भविष्य (पौध)तैयार हो रहा है बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न ना हो यह देखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य हैl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि यह बहुत अच्छा समय चल रहा है चारों धर्मों के तीज- त्यौहार-उत्सव का अप्रैल माह है प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वालों में अधिकतर कन्या ही है कन्याओं को उच्च कोटि की शिक्षा ग्रहण हो संपन्न परिवार लोग आगे आएं और प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेंl अपील करने वालों में राजेश थापा, हरमन जी सिंह,दलजीत कौर,संजय श्रीवास्तव,सत्यनारायण यादव, दिलीप ठाकुर आदि रहेl










Leave a Reply