BREAKING: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर द्वारा नेशनल असेंबली को भंग करने के फैसले को गैर संवैधानिक करार दिया है। साथ ही असेंबली को बहाल करते हुए 90 दिनों में चुनाव कराने का आदेश भी रद्द कर दिया है। अब 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। कोर्ट के इस फैसले से इमरान खान को बड़ा झटका लगा है और अब उन्हें अविश्वास प्रस्ताव का सामनाकरना पड़ेगा।










Leave a Reply