गर्मी के कारण लखनऊ में स्कूलों का समय बदला उत्तर भारत में अप्रैल महीने की शुरुआत से ही गर्मी कहर बरपा रही है। तपती गर्मी के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी को देखते हुए लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर, राजधानी लखनऊ में परिषदीय स्कूलों का समय बदल दिया गया है। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल की टाइमिंग 7:30 बजे से 12:00 बजे कर दी गई है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
गर्मी के कारण लखनऊ में स्कूलों का समय बदला










Leave a Reply