बद से बदतर हैं हुए हालात, लगा आपातकाल
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। आदेश में कहा गया है कि देश की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के रखरखाव के लिए ये फैसला लिया गया है। इमरजेंसी 1 अप्रैल से ही लागू कर दिया गया है। राष्ट्रपति ने यह फैसला तब लिया जब उनकी सरकार के खिलाफ देश में प्रदर्शन हो रहे थे। बता दें कि मौजूदा वक्त में श्रीलंका के हालात बद से बदतर हो गए हैं।










Leave a Reply