Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

02 अप्रैल 2022

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – नल (राक्षस)।
मास – चैत्र।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – प्रतिपदा दिन – 11:35
मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – रेवती दिन – 11:08 मि. तक उपरांत अश्विनी।
योग – ऐन्द्र दिन – 08:28 मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – समाप्ति दिन – 11:08 मि. पर।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का दिन – 11:08 मि. तक उपरांत अश्विनी का है।
चंद्र राशि – मीन दिन – 11:08 मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – रेवती ।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:53 मि.।
सूर्यास्त – 06:15 मि.।
व्रत – नवरात्रि।
पर्व – नवरात्रि, नववर्ष।

आज विशेष – हिन्दू नववर्ष,वासन्तनवरात्र प्रारंभ,चान्द्र संवत्सर एवं श्री संवत् – 2079 प्रारंभ,कलश स्थापना,ध्वजारोहण,वर्षपति पूजा,पंचांग फल श्रवण,धर्मघट आदि दान,आरोग्य,विद्या तिलक व्रत,अभिजित मुहूर्त दिन – 11:39 मि. से दिन – 12:29 मि . तक,गुड़ी पड़वा,झूलेलाल जयंती,सिन्धी नववर्ष,कल्पादि – 1,इस वर्ष के राजा शनि,मंत्री गुरु रहेंगे,पंचक समाप्ति दिन – 11:06 मि.पर,यायीजय योग दिन – 11:06 मि. तक,मां शैलपुत्री पूजन।

कल विशेष – ब्रह्मचारिणी पूजन,भगवान विष्णु का मत्स्यावतार दिवस,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 12:17 मि. तक।

मेष राशि – आज आत्मविश्वास एवं पराक्रम वृद्धि के कारण सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।

वृष राशि – आज परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे संयोग बने हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आग, पानी और वाहन चलाते समय सजग रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि – आज पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। मंदिर या तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि – आज खर्च और कर्ज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी।

सिंह राशि – आज दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषणों की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र साझेदारी से लाभ होगा।

कन्या राशि – आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी।

तुला राशि – आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिस्पर्धियों को आप परास्त कर सकेंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। चित्त प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है अथवा उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन, मकान तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी से काम करें। भावुकता से बचना लाभकारी है।

धनु राशि – आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सान्निध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा। कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है।

मकर राशि – आज उन्नतिदायक दिन होगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। छोटे प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि – आज मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जा सकते हैं। मागलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते हैं। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होने का योग है।

मीन राशि – आज वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। पारिवारिक सदस्यों के साथ नोंकझोंक के कारण मन दुखी होगा। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थ हो सकते हैं। दुर्घटना से बचें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *