Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पत्रकार समाज का आइना – राजमणि कोल

पत्रकार समाज का आइना – राजमणि कोल

पत्रकार समाज का आइना – राजमणि कोल

कोरांव में शीघ्र ही बनेगा पत्रकारों के लिए सुसज्जित सभागार

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

कोरांव ( प्रयागराज ) “
पत्रकार समाज का आइना होता है और वह जनमानस को सही दिशा देने का कार्य करता है पत्रकार को कभी भी अपने लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए यदि आप सद्मार्ग पर हैं तो आपको सफलता निश्चित मिलेगी पत्रकार को अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है और यह संगठन को सुदृढ़ बनाने पर ही संभव है “
उपरोक्त उद्गार कोरांव के विधायक राजमणि कोल ने उस समय व्यक्त किए जब वे आज केशईराम झूरादेवी महाविद्यालय कोरांव प्रयागराज के प्रांगण में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई कोरांव के शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे
पत्रकार महासंघ की मांग पर उन्होंने तहसील मुख्यालय पर पत्रकारों के लिए एक सुसज्जित सभागार बनवाने की घोषणा की उन्होंने कहा कि नगर पंचायत और ओके अधिकारी के सहयोग से भूखंड मिलने के बाद वह अतिशीघ्र सभागार का निर्माण करवा देंगे समारोह की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र ने किया जिन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों को सम्मानजनक पत्रकारिता करने की सलाह दी अपने संबोधन में
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि देश के 14 प्रदेशों में सक्रिय महासंघ उत्तर प्रदेश के लगभग 40 जनपदों में सम्मान पूर्वक पत्रकारों की समस्या का समाधान करने में सदैव तत्पर रहता है डॉक्टर हीरा मणि त्रिपाठी राष्ट्रीय संरक्षक ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यमुनापार में पत्रकारिता को समाजोपयोगी बनाने की जरूरत है राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू चौबे प्रांतीय कोषाध्यक्ष हौसला प्रसाद सिंह पटेल जिला महासचिव कमलेश सिंह विजय कुमार त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी डॉ राम जी प्रजापति तहसील अध्यक्ष करछना श्री राजेंद्र पांडे जी सहित अन्य कई पत्रकारों ने समारोह को संबोधित किया उपस्थित अधिकारियों में
उप जिलाधिकारी कोरांव अभिनव कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि चतुर्थ स्तम्भ का शासन प्रशासन का चोली दामन का साथ होता है दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और साथ चल कर बहुत सार्थक कार्य कर सकते हैं नगर पंचायत कोरांव के चेयरमैन नरसिंह केसरी ने कहा कि आज पत्रकार को सुरक्षा और सम्मान की अनिवार्य आवश्यकता है पत्रकारों के लिए सभागार बनाने में यदि मैं कुछ कर सका तो स्वयं को धन्य मानूँगा
कोरांव के चिकित्सा प्रभारी डा० के बी सिंह वीडियो मुकेश कुमार ,थाना अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव कोरांव , अरुण कुमार चतुर्वेदी जिलापंचायत सदस्य रमेश केशरवानी खीरी जिला पंचायत सदस्य , राजेश्वरी प्रशाद तिवारी पूर्व ग्राम प्रधान पचेड़ा , डा अनिल कुमार पांडेय ,सुख लाल विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार ,राजेश सिंह पटेल ,अजय प्रताप सिंह ,, एस पी सिंह, अजय मिश्र ,महेश पांडेय , शिमालेश पाण्डेय ,मनीष , सत्यम तिवारी ,दीपक मिश्रा ,इंद्रेश कुमार , विजय त्रिपाठी पूर्व ग्राम प्रधान,गोपाल पर्तीहा, विजय, श्याम मिश्रा , पूर्व प्रधानाचार्य जिला पंचायत इंटर कालेज ओटा, त्रिपुरी पांडे, रमा शंकर केशरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खजुरी खुर्द, डा संदीप कुशवाहा, डा रोहित कुमार विश्वकर्मा , मुराद अली ,मुख्तार अली , सीता राम केशरी, अखंड भास्कर , ब्रम्ह प्रकाश , पावन कुमार , राम सखा सिंह ,महा सचिव ,हौसला सिंह ,प्रांतीय कोषाध्यक्ष, खुर्शीद आलम उपाध्यक्ष , प्रवीण सिंह ,संगठन मंत्री , बृजेश मिश्रा , राममूर्ति शुक्ल कोषाध्यक्ष , विवेक मिश्रा कोषाध्यक्ष ,दयाशंकर संगठन सचिव, ,सैकड़ों पत्रकार मौके पर मौजूद रहे यह शपथ समारोह एवम होली मिलन समारोह डा रामजी प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी प्रयागराज सानिध्य में सकुशल संपन्न हुआ मंच का संचालन राम सखा सिंह पटेल ने किया। समारोह संयोजक तहसील अध्यक्ष जय शंकर भास्कर ने आये अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *