टैक्स फ्री की जगह कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर अपलोड करें- केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने का मुद्दा उठा। सत्र को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री करने की मांग क्यों हो रही है। इसे यूट्यूब पर अपलोड कर देना चाहिए ताकी सभी लोग इसे आसानी से देख सकें। इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब वो लोग दारू पर शोर नहीं करते हैं क्योंकि कश्मीर फाइल्स आ गई है।










Leave a Reply