UP: उत्तर प्रदेश के विधायक दल का नेता चुने गए योगी, सुरेश खन्ना ने रखा था प्रस्ताव
लखनऊ के लोकभवन में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में यूपी के पर्यवेक्षक और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ योगी आदित्यनाथ और सह पर्यवेक्षक रघुवर दास भी मौजूद हैं। बैठक में सीएम योगी को विधायक दल का नेता चुना गया है। सुरेश खन्ना ने विधायक दल के नेता के रूप में योगी के नाम का प्रस्ताव रखा था। लखनऊ में बीजेपी नेताओं का जमावड़ा लगा है। योगी कल शाम 4 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।










Leave a Reply