कानपुर: मॉर्निंग वॉक के लिए निकले गोल्डन बाबा घर नहीं लौटे
अपने शरीर पर 2 किलो से ज्यादा सोना पहनने वाले कानपुर के मनोज सेंगर उर्फ गोल्डन बाबा लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, आज वे सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकले थे, तब से नहीं लौटे हैं। बेटे ने बताया कि घर से निकलने से पहले सोना-चांदी सभी घर पर ही रख गए थे। पुलिस ने घर से लेकर वॉर्निंग वॉक वाले रास्ते पर गहन पड़ताल की। रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। जांच जारी है।










Leave a Reply