किसानों को मुफ्त बिजली देने वाला देश का छठा राज्य होगा उत्तर प्रदेश
किसानों को मुफ्त बिजली देने के बाद उत्तर प्रदेश देश का छठवां ऐसा राज्य हो जाएगा जहां किसानों को मुफ्त में बिजली मिलेगी। अभी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना में किसानों को मुफ्त बिजली की व्यवस्था है। हरियाणा और पुड्डुचेरी में किसानों को 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जाती है। नई सरकार जब यह फैसला लेगी तब राज्य के 13, 16, 399 किसान उपभोक्ता भी मुफ्त में बिजली पाने लगेंगे।









Leave a Reply