प्रयागराज में बहरिया SI सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित
युवक की मौत पर नया मोड़:प्रयागराज में युवक की मौत पर नया मोड़:दरोगा सहित मारपीट मामले में 9 नामजद, 25 अज्ञात के खिलाफ FIR
प्रयागराज6 घंटे पहले
युवक की मौत के बाद बाहरिया थाने का घेराव करते भाजपा समर्थक। –
युवक की मौत के बाद बाहरिया थाने का घेराव करते भाजपा समर्थक।
प्रयागराज के बहरिया थाना अंतर्गत नेवादा में जीत का जश्न मना रहे भाजपा समर्थकों पर शनिवार को ईट-पत्थर से हमला कर दिया गया था, जिससे एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं रविवार की सुबह से लेकर शाम तक भाजपा समर्थकों ने बहरिया थाने का घेराव किया। इस मामले को लेकर अलग-अलग दो तहरीर थाने में दी गई। मृतक के पिता की ओर से दी गई तहरीर में बेटे की मौत को एक्सीडेंट बताया गया वहीं भाजपा समर्थक की ओर से दी गई तहरीर में भाजपा के जश्न के दौरान मारपीट में घायल युवक की मौत की बात कही गई है। पुलिस की ओर से इस पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद देर रात एसएसपी अजय कुमार ने थाना प्रभारी रवि प्रकाश, उपनिरीक्षक संजय यादव, सिपाहियों विकास उपाध्याय और दीनदयाल दुबे को निलंबित कर दिया। वहीं मारपीट मामले में एसआई संजय यादव सहित 9 लोग नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
क्या है पूरा मामला
नेवादा चौराहे के पास शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में मिली जीत को जश्न मना रहे थे। इसी बीच नेवादा गांव के रहने वाले सतीश चौहान की मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट थी। मौत को लेकर मृतक के पिता बाबूराम ने बहरिया थाने में तहरीर दी कि उसके पुत्र की मौत एक्सीडेंट से हुई है। वहीं भाजपा समर्थकों का हुजूम इसे पुलिस का दबाव बनाकर तहरीर लिखवाने की बात कही। जब रविवार सुबह भाजपा के कार्यकर्ता सतीश के घर पहुंचे तो पता चला कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। भाजपा के जिलामंत्री गंगापार कमलेश पाल ने बहरिया पुलिस से बात की तो कहा गया कि बाबूराम कोई कार्रवाई नहीं चाहता, जिस कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। यह सुनते ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर थाने का घेराव शुरू कर दिया। एसआई संजय यादव की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए धरने पर बैठ गए। इस मामले की जानकारी आलाधिकारियों को हुई तो पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया गया। लेकिन तब तक शव लेकर परिवार वाले फाफामऊ घाट पर दाह संस्कार करने पहुंच चुके थे। इसकी जानकारी सीओ फूलपुर राम सागर को हुई तो वह आनन-फानन में फाफामऊ श्मशान घाट पहुंच गए। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं भाजपा कार्यकर्ता दरोगा संजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ रहे। वहीं
एसपी गंगापार की ओर से जांच रिपोर्ट सौंपने पर एसएसपी ने चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं दरोगा संजय यादव सहित 9 नामजद व 25 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश भी दिया।
नामजद आरोपी
-रामआसरे यादव पुत्र संतराम,अमर सिंह यादव पुत्र संतलाल,अरुण यादव पुत्र शिव बहादुर,वीरेंद्र यादव, मिथलेश यादव पुत्र पूर्णमासी, शंकर लाल यादव पुत्र संतोषी, रूप नारायण यादव,आलोक यादव, अंकुर यादव पुत्र राम सिंह यादव निवासी मुबारकपुर, एसआई संजय यादव व 25 अज्ञात दरोगा सहित मारपीट मामले में 9 नामजद, 25 अज्ञात के खिलाफ FIR









Leave a Reply