प्रचंड बहुमत पर सरदार पतविंदर सिंह ने अबीर-गुलाल के साथ खुशियां मनाईl
नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के जश्न सर्व समाज के साथ अबीर- गुलाब,फूलों की होली खेली योगी- मोदी के गीतों पर नाचते गाते रहेl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सत्ता पर काबिज होना गर्व की बात है किंतु हम सभी को अनुशासन,भाईचारे,आपसी प्रेम, सद्भावना का बहुत ध्यान रखना है इस अवसर पर एजाज उद्दीन, मिवाइस आजमी,हरमन जी सिंह, दलजीत कौर,रेहाना खान,अनिता राज,स्मृति आदि रहेl










Leave a Reply