भगवंत मान ने सरकार बनाने का पेश किया दावा, कहा- गांव से चलाएंगे सरकार
पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। भगवंत का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। उनके मंत्रिमंडल में 17 मंत्री होंगे। भगवंत ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब भर से लोग आएंगे। हमारे पास एक अच्छा कैबिनेट होगा। उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी सरकार गांव, मोहल्ले और वार्ड से चलेगी।










Leave a Reply