मोदी जी, विनती है चुनाव मत टालिए: केजरीवाल
दिल्ली के CM केजरीवाल ने PM मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि PM मोदी से गुजारिश की है कि MCD चुनावों को न टाला जाए। साथ ही चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए पूछा कि अधिकारी एक घंटे में चुनाव टालने को कैसे तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में AAP की लोकप्रियता से BJP घबरा गई है। चुनाव टालना लोकतंत्र की हार है। बता दें, 9 मार्च को MCD चुनाव तारीखों का एलान होना था, लेकिन उसे टाल दिया गया।










Leave a Reply