Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पार्टी व सीट बदलने वाले नेताओं को मतदाताओं ने नकारा शुभ-संदेश है-सरदारपतविंदर सिंह

पार्टी व सीट बदलने वाले नेताओं को मतदाताओं ने नकारा शुभ-संदेश है-सरदारपतविंदर सिंह

योगी-मोदी के नेतृत्व में मतदाता को अच्छे बुरे का ज्ञान हुआl

जहां रहिए तटस्थ रहिए लालच बुरी बलाl

नैनी प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने एक बार पुनः मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पुनः बनाने के लिए आपने बहुमूल्य मत दिया धन्यवाद करते हैं वही आपको सलूट भी करते हैं क्योंकि चुनाव की घोषणा के साथ ही कई नेताओं का भाजपा सरकार में दम घुटने लगा था और उन्हें गरीब,पिछड़ों,अति-पिछड़ों की चिंता-याद सताने लगी थी इधर उधर की बात करके जनता का ध्यान अपनी और आकर्षित कर सत्ता में
भागीदार बनना चाहते थे इसी लालच में नेता,मंत्री पद छोड़कर दूसरे दलो का दामन थामने लगे कई ऐसे नेता खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए दल व सीट बदलने वाले नेताओं को मतदाताओं ने नकार दिया अन्य दल में जाने वाले नेता,मंत्री चुनाव हार गए पाला बदलने वाले नेताओं को जनता ने नकार दिया ऐसे नेता हाशिए पर जा पहुंचेl क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि अब मतदाता जागरूक हो गया है अच्छे-बुरे का ज्ञान हैं जब तक योगी-मोदी का नेतृत्व है ऐसे नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि मतदाताओं को बरगलाया नहीं जा सकता इसलिए जहां रहिए तटस्थ होकर रहिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *