Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रदेश का सबसे बड़ा उभरता हुआ संघ, भारतीय किसान कल्याण संघ।।

प्रदेश का सबसे बड़ा उभरता हुआ संघ, भारतीय किसान कल्याण संघ।।

वाराणसी। यूं पी चुनाव २०२२ में उत्तर प्रदेश में सरकार चाहे किसी की बने बिगड़े पर प्रदेश के लगभग चालीस जिले में भा कि क संघ का बोट प्रतिशत या समर्थक समर्पण के साथ देखे गए।जिन विधानसभा ‌मे संघ के कार्यकर्ता मजबूती से लगे थे वहां किसान नौजवान ब्यापारी, बेरोजगार एक होते दिखे।वहीं संघ बुंदेलखंड चित्रकूट, प्रयागराज मंडल, वाराणसी मंडल सहित पूर्वांचल में मजबूत दिख रहा है मिडिया से बात करते हुए संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने आज अपने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस चुनाव में किसानों, नौजवानों,ब्यापारीयो बेरोजगारों को संघ के बैनर तले एक होने से संघ में एक नई ऊर्जा का संचार दिखा है।आने वाले लोकसभा, विधानसभा में संघ को विश्वास है कि भारतीय किसान कल्याण संघ प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगा।संघ के सभी कार्यकर्ता लगभग दो सालों से संघ को इस ऊंचाई पर खड़ा किए कि आज सभी जिलों में संघ अपने जड़ जमाता दिख रहा है। संघ इसी तरह कार्य करता रहा तो लोकसभा में एक निर्णायक भूमिका के रूप में उभरकर सामने आएगा। संघ के सभी कार्यकर्ताओ को इसी तरह समाज में रहकर किसान नौजवान ब्यापारी, बेरोजगार युवाओं, गरीबों की मदद चौपाल,बैठक कर क्षेत्र में किसान हितैषी के रूप में संघ को स्थापित करते रहे। संघ के राष्ट्रीय संरक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह प्रदेश संरक्षक मनोज गुप्ता ने भी संघ के विस्तार पर जोर देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *