भाजपा को सत्ता में पुन:लाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका- सरदार पतविंदर सिंहl
महिलाओं की एकाग्रता,पंक्तिबद्ध लोकतंत्र के पर्व पर हिस्सा लेना भाजपा का पुन:सत्ता में आने का रहस्य हैl
नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह व मातृशक्ति ने स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सभागार में संगोष्ठी में कहा कि मातृशक्ति को महिला दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं वा बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र के पर्व पर जिस प्रकार से महिलाओं ने लोकतंत्र की रक्षा,सुशासन के लिएबढ़-चढ़कर भागीदारी कर मतदान किया है वह वास्तव में ही बधाई के पात्र हैंl
सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है की पूरी चुनाव प्रक्रिया में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और ना ही अमर्यादित शब्दों का प्रयोग हुआ बहुत ही स्वच्छ वातावरण में अच्छा चुनाव हुआ जिसका मतदाताओं को जितना धन्यवाद किया जाए कम हैl 10 मार्च को भाजपा सत्ता में आ रही है और पुनः योगी आदित्यनाथमुख्यमंत्री बन रहे हैंl
उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि राजनीति के चक्कर में आपसी संबंध ना खराब करें अगर आपका कोई साथी आपसे अलग विचारधारा रखता है तो इसका कतई यह मतलब नहीं होता कि वह विद्रोही है मुसीबत में केवल दोस्त ही साथ देते हैं इसलिए राजनीतिक बहस करके अपने दोस्ताना तालुकात ना खराब करें ऐसा ना हो कि आप तर्क-वितर्क में तो जीत जाए और आपसी संबंध हार जाएl क्योंकि चुनाव तो आते जाते रहेंगेl
विचार रखने वालों में रेहाना खान,अनिता राज,स्मृति श्रीवास्तव,दलजीत कौर,अलका पाठक आदि ने भाजपा के पुनः सत्ता में आने में व राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाइयां देते हुए विचार रखेंl










Leave a Reply