कम खर्च में लाखों की कमाई किया भोला नाथ पांडेय ने।।
नई तकनीक से खेती कर रचा नया इतिहास।।
भीरपुर, प्रयागराज। करछना के गंगा की तराई ग्राम सभा बबुरा में भोला नाथ पांडेय ने साठ दिन के अंदर कमाया लगभग ढाई लाख रूपए। जहां लोग बेरोजगारी का रोना रो रहे वहीं किसान भोलानाथ पांडेय ने एक बीघा में मात्र छ हजार की लागत में साठ हजार रुपए प्रति बीघा आमदनी किया। आज कल ठंड में ताजी हरी मटर सभी लोग बड़े ही चाव से खाते हैं इस बात को सोचकर भोलानाथ ने लगभग चार बीघे मटर बोया, बोने के बाद मात्र एक बार सिंचाई किया,बाद में खेत में कुछ भी अलग से नहीं करना पड़ा।दो महिने के अंदर पेड़ में दाने आ गए,यह देखकर किसान बहुत खुश हुआ,मटर को तोड़कर बाजार में ब्यापारीयो को देना शुरू किया,जब रोज़ एक एक क्विंटल मटर निकलने लगी,तो आस पास के किसानो में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।यह देख कर सभी किसानों ने भोलनाथ को बधाई देते हुए खुब प्रसंशा किया।साठ हजार प्रति बीघा के हिसाब से चार बीघे में ढाई लाख के उपर की बिक्री किया। इस पर भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने भोला नाथ पांडेय जी का उत्साह बढ़ाते हुए नई तकनीक से ब्यवसायीक खेती कर नया इतिहास रचने के लिए किसान चौपाल लगाकर सम्मानित करने की बात कही, भोला नाथ पांडेय को देखकर आस पास के सभी किसानों को तकनीकी खेती पर जोर देना चाहिए।साथ ही यह भी कहा कि किसान अब ब्यवसायीक खेती करे जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।।











Leave a Reply