अखिलेश-मुलायम के पुराने बंगलों का रेनोवेशन करा रहे हैं योगी के अफसर
जिस बंगले को खाली कराने के लिए खूब सियासत हुई। चुनावी नतीजों से पहले उसी बंगले ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर अखिलेश और मुलायम के पुराने बंगले की साफ-सफाई और मरम्मत का काम शुरू हुआ है। योगी सरकार के संपत्ति विभाग के अधिकारी, बाहर से गेट बंद कराकर चुपचाप बंगला साफ करा रहे हैं। इससे लोगों में सियासी सुगबुगाहट शुरू हो गई है।









Leave a Reply