Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जेवर नगदी बर्तन सहित तीन लाख का सामान उठा ले गए चोर

जेवर नगदी बर्तन सहित तीन लाख का सामान उठा ले गए चोर

जांच के नाम पर लकीर पीटती रही पुलिस नहीं पहुंची किसी नतीजे पर

महेवा घाट थाना क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने दिया घटना को अंजाम

बैरम पुर कौशाम्बी महेवा घाट कोतवाली क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव में बीती रात एक घर में सेंध कर घर के भीतर घुसे चोरों ने घर से सोने चांदी के जेवरात के साथ नगदी बर्तन आदि सामान उठा ले गए हैं घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई है मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन खबर लिखे जाने तक घटना के बारे में पुलिस सुराग रस्सी नहीं लगा सकी है

घटनाक्रम में बताया जाता है कि महेवा घाट थाना क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव निवासी निजया नंद तिवारी उर्फ कल्लू देवरहा पुत्र रामानंद तिवारी भागवत कथा कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं बीती रात्रि वह घर के बाहर कमरे में परिवार सहित सो रहे थे आधी रात को उनके घर की दीवार में सेंध कर घर के भीतर चोर घुस गए और घर में रखा सोने की अंगूठी झूमक जंजीर मंगलसूत्र सहित लागभग 3 तोला सोना के जेवर एक किलो लगभग चांदी के जेवरात 30 हजार रुपए नगद और 5 बोरा पीतल फूल आदि कीमती बर्तन चोर उठा ले गए हैं सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि दीवार में सेंध है और घर के भीतर कमरे में सामान बिखरा पड़ा है चोरी की घटना देखते ही परिवार के लोग परेशान हो उठे और मामले की जानकारी जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई घटनास्थल पर ग्रामीणों का मजमा लग गया मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन घटना के खुलासे में पुलिस के हाथ खाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *