आखिर नगर पालिका क्षेत्र में जनता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों
किसके दबाव में मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण में अलग-अलग मानक तय कर रहे अधिकारी
कौशाम्बी संविधान की रक्षा की शपथ लेकर सरकारी कुर्सी पर बैठने वाले अधिकारी नेताओं की कठपुतली बनकर गुलामी कर रहे हैं जिससे मंझनपुर कस्बे की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है मंझनपुर विधायक भी जनता की इस पीड़ा पर मौज कर रहे हैं और सांसद कौशांबी भी जनपद मुख्यालय मंझनपुर की जनता की पीड़ा के समाधान पर निष्पक्ष पहल करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं पूरे नगर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गरीब कमजोर नगर वासियों को नगर पालिका मंझनपुर बर्बाद कर रहा है लेकिन सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेता विधवा विलाप कर रहे हैं नेताओ के घरों के सामने सड़कों के चौड़ीकरण में पक्षपात हो रहा है आखिर योगीराज में सड़क चौड़ीकरण करने में लगे अधिकारियों के इस पक्षपात का खामियाजा किस को भुगतना पड़ेगा पक्षपात कर सरकार को बदनाम करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करने का साहस डीएम कमिश्नर कब करेंगे कस्बे की सात दशक पुरानी सड़क के चौड़ीकरण और नगर वासियों के सात दशक पुराने भवन को धराशाई करने में पक्षपात से नगर में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है बताते चले कि मंझनपुर नगर में जेसीबी मशीन लगाकर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नगर वासियों के घरों को धराशाई किया गया है नगर के चौड़ीकरण के नाम पर तमाम गरीब कमजोर लोग भी नगरपालिका के चौड़ीकरण के शिकार हो गए हैं जिससे उनके सामने मुसीबत का पहाड़ खड़ा हो गया है लेकिन दूसरी तरफ तमाम अन्य रसूखदार लोगो के घरों के सामने चौड़ीकरण में अधिकारियों के पक्षपात के चलते सड़क सिकुड़ रही है अधिकारियों के पक्षपात से नगर में खासा आक्रोश व्याप्त है नगर वासियों ने डीएम कमिश्नर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क चौड़ीकरण में पक्षपात करने वाले अधिकारियों ठेकेदारों पर कार्यवाही करते हुए सड़क मानक के अनुसार बराबर बनाए जाने की मांग की है
कब गिराया जाएगा नगरपालिका लिपिक का सड़क पर बना घर
कौशाम्बी नगरपालिका मंझनपुर के एक लिपिक का आवास भी सड़क पर बना हुआ है लेकिन लिपिक के घर पर भी चौड़ीकरण का मानक नहीं लागू होता है आखिर कब तक दोहरा मापदंड नगरपालिका अपनाएगा पूरे नगर वासियों का मानक अलग है और नगरपालिका के सड़क पर बने घर मे चौड़ीकरण का मानक अलग है जबकि लिपिल का मकान सड़क पर बना हुआ है लेकिन लिपिक के घर को अधिशासी अधिकारी जेसीबी मशीन से धरा शाही नहीं करा सके हैं









Leave a Reply