Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पति से नाराज होकर पत्नी गई मैके तो पति खुदकुशी कर ली

पति से नाराज होकर पत्नी गई मैके तो पति खुदकुशी कर ली

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सेमरा नंबर एक सांईधाम कॉलोनी में पत्नी से विवाद के बाद बृहस्पतिवार को युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पंखे के कुंडा से दुपट्टा के सहारे उसने फंदा लगाया था।बृहस्पतिवार सुबह घरवालों को उसके खुदकुशी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सेमरा नंबर एक सांईधाम कॉलोनी निवासी राहुल चौहान (27) ने बृहस्पतिवार सुबह घर पर अकेला होने के कारण कमरे में पंखे से दुपट्टा के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली।

पिता लक्ष्मण ने बताया कि बुधवार की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके कारण पत्नी पूजा नाराज होकर अपने मायके सिसवा महराजगंज चली गई। जिसके वजह से युवक ने पंखे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।

मृतक दो भाईयों में बड़ा था। पिता ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व मां ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी। थाना प्रभारी गुलरिहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि मौत के वजह की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *