पण्डित बनिया क्षत्रिय का सांसद कौशाम्बी ने किया घोर अपमान
सांसद विनोद सोनकर ने धर्म को नहीं पढ़ा सनातन धर्म को भी जानने की कोशिश नहीं की बौद्धिक ग्रंथों को यदि सांसद ने पढ़ा होता तो इन्हें इतिहास की जानकारी होती
कौशांबी के ब्राह्मण ठाकुर और बनिया समाज के विरोध के बाद विनोद सोनकर को बगिया जाने की फिर हो जाएगी ब्यवस्था
कौशाम्बी ब्राह्मण क्षत्रिय बनिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सांसद विनोद सोनकर यह विचार करें कि बगिया की रखवाली से देश की सर्वोच्च पंचायत संसद भवन तक की नुमाइंदगी का मौका ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य के सहयोग से ही विनोद को मिला है सुरक्षा धन और बुद्धि का सहयोग कर सांसद विनोद सोनकर को देश की सर्वोच्च पंचायत तक पहुंचाने में पंडित क्षत्रिय बनिया ने भरपूर सहयोग किया थोड़े धन के बाद सांसद विनोद सोनकर की भाषा बदल गई है इनमें घमंड की बू आ रही है संप्रभुता और मान सम्मान इन्हीं तीनों जातियों के बल पर सांसद को मिला है लेकिन उसके बाद भी सांसद बौरा गए हैं
एक सभा के दौरान सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि सोनकर ऐसी जाति है जिसने धर्म परिवर्तन नहीं किया है सूअर पालन करना स्वीकार कर लिया है उन्होंने ब्राह्मणों के प्रति टिप्पणी करते हुए कहा कि ब्राह्मण धर्म परिवर्तन कर सैयद बन गए हैं और क्षत्रिय धर्म परिवर्तन कर पठान बन गए हैं बनिया के बारे में सांसद ने कहा कि धर्म परिवर्तन कर बनिया अंसारी बन गए देश की आजादी में हजारों साल मुगलों से लड़ने का योगदान उन्होंने खटीक समाज को दे दिया है उन्हें इतिहास भूगोल का ज्ञान नहीं है सवाल उठता है कि सांसद विनोद सोनकर ने धर्म को नहीं पढ़ा है सनातन धर्म को भी इन्होंने जानने की कोशिश नहीं की है बौद्धिक ग्रंथों को यदि सांसद ने पढ़ा होता तो इन्हें इतिहास भूगोल की जानकारी होती आजादी में किसने योगदान दिया है विनोद सोनकर को सांसद बनने के बाद भी जानकारी नहीं है सवर्ण समाज को अपमानित करने वाले बयान देकर सांसद ने आजादी के वीरों शहीदों का अपमान किया है बलिदानियो का अपमान समाज नहीं बर्दाश्त करेगा खुले मंच से पंडित बनिया क्षत्रिय का सांसद विनोद सोनकर द्वारा अपमान किये जाने के बाद पंडित क्षत्रिय बनिया समाज में आक्रोश व्याप्त है आम जनमानस द्वारा दिए गए सम्मान की सुरक्षा सांसद नहीं कर पाए तो जो अन्य राजनीतिक दल के लोगों की दुर्गति हुई है 2024 में उस दुर्गति के लिए सांसद विनोद सोनकर तैयार रहें थोड़े धन मिलते ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग सांसद ने शुरू कर दिया है और इस भाषा मे सुधार नहीं किया तो कौशांबी के ब्राह्मण ठाकुर और बनिया समाज के विरोध के बाद इनकी बगिया जाने की व्यवस्था फिर हो जाएगी
पंडित बनिया क्षत्रिय ने कहा सांसद को बगिया भेजने की फिर होगी तैयारी
कौशाम्बी पंडित क्षत्रिय बनिया के बारे में सांसद विनोद सोनकर द्वारा अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने कहा है कि इन्होंने सवर्ण समाज का अपमान किया है और इन्हें अपमान का बदला चुकाना पड़ेगा ब्राह्मण एकता परिषद के जिला प्रमुख अजय मिश्रा कोषाध्यक्ष अमित त्रिपाठी एडवोकेट अंकित त्रिपाठी मनदीप अवस्थी श्रवण कुमार मिश्रा अरविंद मिश्रा सहित तमाम लोगों ने सांसद विनोद सोनकर द्वारा पंडित क्षत्रिय और बनिया के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी पर उनकी निंदा करते हुए कहा कि पंडित बनिया और क्षत्रिय ने इन्हें देश के सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा तक पहुंचाया है तो पंडित बनिया और क्षत्रिय इन्हें फिर गांव की बगिया तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत
कौशांबी अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने बैठक कर सांसद का बहिष्कार करने का निर्णय लिया और अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने पंडित क्षत्रिय बनिया को सांसद विनोद सोनकर द्वारा अपमानित करने के मामले की शिकायत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की है









Leave a Reply