स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को पुलिस ने उठाया, वोटिंग से पहले बड़ी कार्रवाई
कुशीनगर के फाजिलनगर से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य को थाने में बैठाया गया है। अशोक बुधवार शाम दुदही टैक्सी स्टैंड स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदकिशोर कुशवाहा के घर आए थे। इसी दौरान पैसे बांटने की सूचना पर पुलिस उन्हें थाने ले गई। हालांकि, DM एस राजलिंगम ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। रुपए भी नहीं मिले हैं, मगर बाहरी व्यक्ति यहां क्या कर रहे थे यह बताना पड़ेगा।









Leave a Reply