मध्य प्रदेश में 5 साल का बच्चा बना पुलिस आरक्षक, SP ने सौंपा नियुक्ति पत्र
मध्य प्रदेश पुलिस के प्रधान आरक्षक चालक श्याम सिंह मरकाम की साल 2017 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी सविता मरकाम की कोशिशों के बाद पांच साल के बेटे को अनुकम्पा नियुक्ति मिली है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया कि बाल आरक्षक कोई काम नहीं करेगा। वह मां के साथ रहकर पढ़ाई करेगा। जब यह 18 वर्ष का हो जाएगा तो शैक्षणिक और शारीरिक योग्यता के आधार पर आरक्षक के पद पर पदस्थापना होगी।









Leave a Reply