फूलपुर सांसद केसरी
देवी ने अपनी पोलिग बूथ पर किया मतदान
प्रशासन का पहरा जबरजस्त क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण में में संपन्न हुआ मतदान
लालापुर प्रयागराज लालापुर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच विधान सभा चुनाव सम्पन्न हुआ,किसी प्रकार की कही भी अराजकता का माहौल नही रहा।चारो तरफ पुलिस बल के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल सड़क से लेकर पोलिग बूथ तक सुरक्षा का घेरा बनाकर में भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न करवाया।अपने अपने पोलिग बूथ पर सुबह से गांव के लोगो ने अपना मतदानकिया,फूलपुर की सांसद केसरी देवी ने लालापुर क्षेत्र के डेराबारी गांव की पोलिग बूथ पर मतदान करते हुए सभी ग्राम वासियो को मतदान करने की अपील की।
वही घूरी तरहार के भावी प्रधान प्रत्यासी संजय तिवारी ने अपने गांव में घर घर जाकर मतदान करने की गुजारिश की। पडुवा ग्राम प्रधान दीपेश मिश्रा ने अपने गांव के हर व्यक्ति को मतदान करने के लिए अथक प्रयास किए जो सराहनीय रहा। वही मानपुर के राजू सिंह भदौरिया, टम्पू सिंह, रबिराज सिंह, नत्थू सिंह, धर्मपाल सिंह, दारा सिंह ने सभी मतदातओं को मतदान महापर्व पर मतदान करने की गुजारिश की। ग्राम गोबरातरहार के जय चन्द शुक्ला ने गांव के बुजुर्ग व दिव्यांग ब्यक्तियो की सहायता कर मतदान करने में मदद की। छतहरा ग्राम प्रधान विकास सिंह ने सभी मतदाताओं को इस महापर्व पर मतदान करने की गुजारिश की जिससे सभी ग्रामवासियों ने अपने मत का प्रयोग किया। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा हुआ बन्द किसके सिर पर बंधेगा ताज 10 तारीख का है इंतिजार।









Leave a Reply