Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को ऐसे करें प्रसन्न,राशि अनुसार करें महादेव जी की पूजा

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को ऐसे करें प्रसन्न,राशि अनुसार करें महादेव जी की पूजा

मेष राशि –
इस राशि वाले जातक महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की गुलाल से पूजा करें और “ॐ ममलेश्वराय नम:” मंत्र का जाप करें, आपको बहुत अधिक लाभ मिलेगा।

वृष राशि –
महाशिवरात्रि के दिन इस राशि के लोग शिव जी का दूध से अभिषेक करें और “ॐ नागेश्वराय नम:” मंत्र का जाप करें, सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि –
महाशिवरात्रि के दिन मिथुन राशि के जातक शिव जी का गंगा जल से अभिषेक करें और इसके साथ ही “ॐ भूतेश्वराय नम:” मंत्र का जाप करें। ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि –
इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिये और महादेव के “द्वादश” नाम का स्मरण करना चाहिये। सुख होगा।

सिंह राशि –
इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें और “ॐ नम: शिवाय” मंत्र का जाप करें। शुभ होगा।

कन्या राशि –
कन्या राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जल में दूध मिलाकर अभिषेक करें और “शिव चालीसा” का पाठ करें। लाभ होगा।

तुला राशि –
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये महादेव का दही से अभिषेक करें और इस दिन “शिवाष्टक” का पाठ करें। कल्याण होगा।

वृश्चिक राशि –
इस राशि के लोग दूध और घी से शिवजी का अभिषेक करें और “ॐ अंगारेश्वराय नम:” मंत्र का जाप करें। मंगल होगा।

धनु राशि –
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का दूध से अभिषेक करें और “ॐ सोमेश्वरायनम:” मंत्र का जाप करें, सभी इच्छाएं जल्द पूरी होंगी।

मकर राशि –
महाशिवरात्रि के दिन मकर राशि वाले जातक भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें और साथ ही “शिव सहस्त्रनाम” का पाठ करें। धन प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि –
इस राशि वाले जातक महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का दूध, दही, शक्कर, घी, शहद इन सभी चीजों से अभिषेक करें इसके साथ ही “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। वैभव की प्राप्ति होगी।

मीन राशि –
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये महाशिवरात्रि के दिन मौसमी फल के रस से शिव जी का अभिषेक करें, इसके साथ ही “ॐ भामेश्वराय नम:” मंत्र का जाप करें। कामना पूर्ण होगी।

(स्वयं न कर पाने की स्थिति में योग्य ब्राम्हण द्वारा करायें)

       ।।‌सबका मंगल हो।।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष, वास्तु, एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *