Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मलेशिया भेजने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख रुपए की ठगी

मलेशिया भेजने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख रुपए की ठगी

चरवा थाना बना पंचायत भवन पीड़ितों को नहीं मिलता न्याय

कौशांबी चरवा थाना क्षेत्र के बिराहिम बाग मलाक नगर निवासी चंद्रशेखर पुत्र शारदा प्रसाद को मलेशिया भेजने के नाम पर करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह उर्फ छक्कम पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने डेढ़ लाख रुपए ठग लिए घटना जनवरी 2020 की है लेकिन चंद्रशेखर को बताए गए काम के बदले मलेशिया में उसे दूसरा काम दिया गया है जिसे वह करने के लिए तैयार नहीं था विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले युवक से पीड़ित युवक के परिजनों ने मलेशिया से वापस बुलाने की मांग की जिस पर चंद्रशेखर मलेशिया से वापस गांव लौट आया और उसने ठगों से अपने डेढ़ लाख रुपए की मांग की जिस पर काफी दिनों तक ठग उसे टरकाते रहे लेकिन तमाम दबाव के बाद ठगों ने उसे 20 हजार रुपए वापस दे दिया जब वह दोबारा शेष रुपया मांगने आरोपियों के घर गया तो आरोपी और उनके पुत्रों ने पीड़ित चंद्रशेखर के साथ गाली गलौज अभद्रता की जिस पर पीड़ित चंद्रशेखर ने पुलिस का सहारा लिया और 14 फरवरी को चरवा थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की तहरीर मिलने के बाद चरवा थाने के उपनिरीक्षक पंचायत में लग गए धीरे धीरे 12 दिन बीत गया पुलिस के पंचायत के बाद पीड़ित चंद्रशेखर को 15 हजार रुपए आरोपियों से थाने में दिलाया गया लेकिन 15 हजार की रकम मिलते ही फिर दलाल सक्रिय हो गए और पीड़ित से डेढ़ हजार रुपए थाने के भीतर दलालों ने पुलिस के नाम पर ले लिया तमाम मेहनत के बाद भी पीड़ित चंद्रशेखर की पूरी बकाया रकम वापस नहीं मिल सका है पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाए मामले में पंचायत में लगी है जिससे पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *