Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

ग्रामीण अंधेरे में नेता मांग रहे वोट, बस्ती के लोग नाखुश

ग्रामीण अंधेरे में नेता मांग रहे वोट, बस्ती के लोग नाखुश

वर्षो से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रहने पर मजबूर

लालापुर प्रयागराज । क्षेत्र के एक गांव का वर्षों से ट्रांसफार्मर जल गया था,ग्राम प्रधान से लेकर बस्ती के लोगों ने बदली करने की बिभाग से गुहार लगाई,लेकिन नतीजा जस का तस रहा आज तक हरिजन बस्ती में अंधेरा कायम है। चुनावी सभा को जमकर विकास की गाथा गा रहे नेता लेकिन इस ट्रांसफार्मर की तरफ किसी का ध्यान नही जा रहा है आखिर इस समस्या का समाधान कोई नेता करेगा या इसी तरह इनका विकास होगा, सभी दलके प्रत्याशी को अपने मत से मतलब है जनता की समस्या से कोई मतलब नही है इसी वजह से आज तक नही बदली हुआ ट्रांसफार्मर,

क्षेत्र के बसहरा हरिजन बस्ती के अंदर सौभाग्य योजना के तहत गुप्ता पावर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बिद्युती करण करने का सरकार के द्वारा जिम्मेदारी मिली। इसी योजना के तहत बसहरा तरहार के हरिजन बस्ती में बिद्युती करण किया जिसमें केबिल तार से लेकर 25 के वी ए का एक ट्रांसफार्मर लगाया।बारा फीडर से आने वाली सप्लाई 1100 को जोड़कर बस्ती में सप्लाई चालू की गई,चालू होने के कुछ दिन के बाद ट्रांसफार्मर जल गया,जलने की सूचना बिजलीविभाग के अधिकारियों को ग्रामीण से लेकर ग्राम प्रधान राहुल सिंह ने ट्रांसफार्मर बदली करने की लिखित शिकायत की लेकिन नतीजा शून्य निकला। वर्षों से जला ट्रांसफार्मर आज तक विभाग व ठेकेदार ने बदली नही किया। जिसकी वजह से आज तक हरिजन बस्ती के दर्जनों घर में अंधेरे में रहने पर मजबूर है।सरकार ने गांव के हर घर में बिजली का उजाला रहे इसी वजह से सर्वे कराकर बिद्युतीकरण करवाया ताकि किसी बस्ती का घर बिना बिजली का न रहे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है ठेकेदार ने कई गांवों में सबसे घटि या केबिल से लेकर ट्रांसफार्मर लगाया जिसका नतीजा बसहरा तरहाररहे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है ठेकेदार ने कई गांवों में सबसे घटि या केबिल से लेकर ट्रांसफार्मर लगाया जिसका नतीजा बसहरा तरहार के दर्जनों घर धर्मेन्द्र भारतीया, छोटे लाल भारतीया, जगजीवन भारतीया, देवराज भारतीया, जितेन्द्र भारतीया, इन्द्रपाल यादव, धर्मपाल यादव ने सरकार से वर्षों से जला ट्रांसफार्मर बदली करने की जल्द से जल्द मांग की। वही एस डी ओ सुनील कुमार बिजली विभाग का कहना है जल्द ट्रांसफार्मर नया लग जायेगा। अब देखना ए है कि क्या बदली होगा या नेता से लेकर बिभाग के अधिकारी तक आस्वासन ही देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *