Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

रंगोली और पोस्टर बनाकर मतदान के प्रति बच्चों ने किया जागरूक-

रंगोली और पोस्टर बनाकर मतदान के प्रति बच्चों ने किया जागरूक-
करछना।बुधवार को रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इंटर कालेज में बच्चों ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।इस दौरान सभागार में आर्कषक रंगोली सजाते हुए सभी को बूथ पर पहुंचने और अपने मन चाही बटन को दबाकर स्वस्थ लोकत्रंत और स्वच्छ सरकार चुनने की अपील की।लोकत्रंत का यह उपहार अपना मत अपनी सरकार।मानव सती के तीन है काम शिक्षा सेवा और मतदान।बहकावे में कभी न आना,सोच समझकर बटन दबाना।जागरूक देश की यही पहचान जहां हो शतिप्रतिशत मतदान।जैसे स्लोगन लिखे पोस्टरों से भी बच्चों ने लोगों को अधिक से अधिक मतदान के प्रति प्रेरित किया।प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने रंगोली और पोस्टर की सराहना करते हुए कहा कि जब बच्चे मतदान के प्रति इतने सजग हैं तो बड़े लोगों को भी इस संदोश को अपनाते हुए बूथ पर पहुंचकर सबसे पहले मतदान करने की जरूरत है।शिक्षकों ने बच्चों को इसके प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि घर जाकर वे पास पड़ोस के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।इस मौके पर प्रभारी विजय सिंह,सुरेश कुमार,विश्वेश ओझा,रमेश तिवारी,कमलाशंकर त्रिपाठी,अशोक सिंह समेत कई शिक्षक,कर्मचारी और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *