सपा ने शिवपाल यादव को बनाया स्टार प्रचारक
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में एक और नाम जोड़ा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव को भी सपा ने स्टार प्रचारक बनाया है। वे अब बचे हुए चरणों में सपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, डिंपल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं।









Leave a Reply