Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

21 फरवरी 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – पंचमी रात्रि – 07:25 मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – चित्रा दिन – 03:58 मि. तक उपरांत स्वाती।
योग – गण्ड दिन – 01:06 मि. तक उपरांत वृद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – शतभिषा ।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:25 मि.।
सूर्यास्त – 05:43 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – वाहन खरीदने,व्यापार प्रारंभ करने,नई नौकरी प्रारंभ करने,संगीत,कला आदि सीखने का अच्छा मुहूर्त है।

कल विशेष – गुरु अस्त पश्चिम दिशा में दिन – 04:04 मि. पर,भद्रा पाताल की सायं – 05:38 मि. से रात्रि शेष – 04:35 मि. तक,दोष संघ विनाशक एवं रवियोग दिन – 02:50 मि. से,तीन गुना शुभ अशुभ फलदाई त्रिपुष्कर योग सायं – 05:38 मि. से,मृत्युबाण रात्रि शेष – 04:18 मि. से।

मेष राशि – आज का दिन उत्तम है आज आप सबके के प्रिय रहेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। किसी श्रेष्ठ द्वारा सम्मान प्राप्ति संभव है।सांयकाल परिवारिक मनमुटाव एवं माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी रहेगी।

वृष राशि – आज दिन का मिला जुला असर रहेगा।आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ एवं जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि – आज का दिन अनुकूल नहीं है आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से समय ठीक होगा।

कर्क राशि – आज परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें। कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा।

सिंह राशि – आज आपके अंदर धर्म एवं परोपकार की भावना अधिक रहेगी तथा धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे।आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।पुराने रूके हुए कार्य बनेंगे।

कन्या राशि – आज का दिन अनुकूल है भाग्य साथ देगा। शारीरिक कष्ट से निजात मिलेगी। संतान पक्ष से लाभ संभव है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मिठास रखें काम बनेगा।

तुला राशि – आज विद्यार्थीयों के लिए दिन अनुकूल है।नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरू के प्रति निष्ठा,भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा।

वृश्चिक राशि – आज खर्च की अधिकता रहेगी।संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि – आज दिन अनुकूल है विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी।शासन द्वारा सम्मान प्राप्ति संभव है।सायंकाल धार्मिकता में वृद्धि होगी।

मकर राशि – आज किसी श्रेष्ठ द्वारा लाभ की संभावना है। तंत्र-मंत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें हानिकारक हो सकती है। आपका मन शान्त और प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि – आज आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए मित्र भी बनेंगे।

मीन राशि – आज संपत्ति में वृद्धि का योग है।परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा।नौकरी में गुप्त शत्रु द्वारा हानि एवं विवाद हो सकता है।आज विना विचार किए कोई कार्य न करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

 आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *