Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अनियंत्रित टाटा सफारी के चालक ने वृद्ध महिला को रौंदा मौत

अनियंत्रित टाटा सफारी के चालक ने वृद्ध महिला को रौंदा मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगा कर किया चक्काजाम सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

मौत की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे तमाम राजनीतिक दल के नेता

कौशाम्बी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक गांव में घर के बाहर खड़ी एक वृद्ध महिला को अनियंत्रित टाटा सफारी चालक ने रौंद दिया है जिससे घटनास्थल पर वृद्ध महिला की मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया है जैसे ही आंदोलन की जानकारी पुलिस अधिकारियों को लगी पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक कई थाने के सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं कड़ी मशक्कत और पुलिस अधिकारियों के समझाने आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने मृत वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया है हादसे के बाद चालक घटनास्थल से वाहन छोड़कर फरार हो गया है पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है

घटनाक्रम के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक गांव निवासी वृद्ध महिला मनिया देवी उम्र लगभग 70 वर्ष पत्नी मक्खन लाल सोनकर अपने घर के बाहर रविवार को शाम लगभग 7:00 बजे खड़ी थी इसी बीच स्कॉर्पियो चालक राजू पुत्र शहीद चिकवा निवासी चक ने पहले वृद्ध महिला को सामने से टक्कर मार दिया जिससे महिला गिर गयी और बाद में गाड़ी को पीछे कर वृद्ध महिला के ऊपर टाटा सफारी वाहन चढ़ा दिया महिला के शरीर पर टाटा सफारी उसकी मौत हो गई वाहन के दोनों पहिया चढ़ जाने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई ग्रामीणों का कहना है कि वाहन चालक ने महिला की जानबूझकर हत्या की है यह दुर्घटना नहीं है महिला की मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया हादसे के बाद मौत से आक्रोशित ग्रामीणों के आंदोलन की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक कई थाने की सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सुनकर भी पहुंच गए हैं ग्रामीण मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण माने हैं और पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वाहन चालक मौके से फरार बताया जाता है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है मृतक के 5 बेटी और 1 बेटा हैं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *