Prayagraj क्षेत्र में दबंगई करने पहुंचे मंत्री के रिश्तेदार
प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में नंद गोपाल गुप्ता नंदी के भतीजे के दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा की, जहां एक और गुंडाराज और जंगलराज खत्म होने की बात नरेंद्र मोदी और योगी मंच से करते हैं। वही प्रयागराज में योगी जी के कैबिनेट मिनिस्टर के भतीजे रात के 2:00 बजे लोगों के घर जाकर धमकी देने का काम कर रहे हैं।
मामला मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र का है जहां वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ एक सफारी गाड़ी जिसका नंबर यूपी 70 eb 3883 है, और जिसमें नंद गोपाल गुप्ता नंदी के भतीजे लाला को चढ़ते एवं निकलते हुए देखा जा रहा है। लाला पर आरोप है कि, वह पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित सुनील पंडित के घर जाकर उसके साथ दबंगई करते हुए गाली गलौज कर रहे हैं ।पूरा मामला क्या है एवं लाला क्यों सुमित पंडित के घर पहुंचा है? यह अभी साफ नहीं हो पाया है क्योंकि किसी भी पक्ष से अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। लेकिन पूरे वीडियो में अवैध हथियार एवं उगाही की बातें साफ हो रही है जिससे क्षेत्र में काफी कोतुहल एवं दहशत का माहौल है।
इस पूरे वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने बड़े साफ तौर से कहा कि, जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी के लोग लोगों को मारपीट कर और साम, दाम ,दंड ,भेद की नीति अपनाकर वोट की अपील कर रहे हैं, रामराज्य की बात करने वाले योगी के मंत्री के रिश्तेदार लोगों के घर जाकर दबंगई कर रहे हैं। कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था उनके हाशिए पर है।क्योंकि पूरा सरकारी तंत्र अब उनको बचाने में लगा रहता है यह काफी चिंता का विषय है।
ऐसा पहली बार नहीं है कि अपने रिश्तेदारों और अपने आसपास रहने वाले लोगों की हरकतों की वजह से नंदी परिवार को शर्मिंदगी महसूस हुई हो। इससे पहले भी शहर की महापौर अभिलाषा गुप्ता के साथ रहने वाले पीएस द्वारा गांव में जमीन हथियाने के लिए दबंगई करते हुए का वीडियो वायरल हुआ था। जिससे उस वक्त भी नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं उनके परिवार को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। यह घटना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को ही नहीं बल्कि लगभग सभी पार्टी के दबंग नेताओं द्वारा सरेराह होता रहा है और जिसको लेकर काफी विवाद होते रहे हैं।









Leave a Reply