प्राणाहुति
अपने गुरुदेव की कृपा से मैं एक ऐसे गूढ़ रहस्य या भेद को प्रकट करने की कोशिश करूंगा जिसकी आम लोगों को नहीं है। भगवान श्रीकृष्ण, स्वामी विवेकानंद या मेरे मालिक जैसे महान व्यक्तित्व जब किसी व्यक्ति के जीवन का पूरा घटना-चक्र ही बदल दे तो यह एक महान चमत्कार होता है। हमारे लिए यह अति आवश्यक है कि हम ऐसे मार्गदर्शक की तलाश करें जो अपनी शक्ति से हमें अधिक से अधिक ऊंची अवस्था प्रदान कर सके। इस रहस्य को प्राणाहुति कहते हैं यह शक्ति पावन और निर्मल मन के माध्यम से काम करती है। प्राणाहुति को इच्छा - शक्ति द्वारा क्रियान्वित किया जाता है और यह हमेशा प्रभावकारी होती है। यदि आध्यात्मिक प्रशिक्षण देने वाला, जिज्ञासु के मन को मोड़ने के लिए अपनी इच्छा-शक्ति लगाता है तो यह प्रभावकारी होगा तथा इसके परिणाम बेहद गुणकारी होंगे।
बाबूजी महराज









Leave a Reply