आज का पंचांग एवं राशिफल
17 फरवरी 2022
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – प्रतिपदा रात्रि – 10:38 मि.तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – मघा दिन – 04:15 मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
योग – अतिगण्ड रात्रि – 08:10 मि. तक उपरांत सुकर्मा।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मघा का दिन – 04:15 मि. तक।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – धनिष्ठा ।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक।
सूर्योदय – 06:28 मि.।
सूर्यास्त – 05:40 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष फसली फाल्गुन मास आरंभ।
कल विशेष – व्यापार,दीक्षा ग्रहण आदि का उत्तम मुहुर्त।
मेष राशि – आज परिवार के सदस्यों से किसी मसले पर गंभीर बहस हो सकती है। माता की सेहत चिंतित करेगी। संपत्ति से संबंधित विवाद के आसार हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा।
वृष राशि – आज मानसिक शांति बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। लेखन कार्य से मान सम्मान बढ़ेगा। पिता से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहना होगा।
मिथुन राशि – आज कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। लंबे समय बाद मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।बहस करने से बचें।
कर्क राशि – आज मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। शरीर पर मौसम का असर दिखेगा। दोस्तों और परिवार वालों से खुशी मिलेगी। मन विचलित रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।
सिंह राशि – आज जीवनसाथी के सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। विदेश में रह रहा कोई मित्र अचानक मिलने आ सकता है। अनावश्यक विवाद से बचकर रहें। दैनिक जीवन में खर्च बढ़ सकता है।
कन्या राशि – आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। संतान की वजह से मान सम्मान बढ़ेगा। महिला मित्र से लाभ का आसार है। दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होगा।
तुला राशि – आज कार्यालय में किसी सहयोगी से अनबन हो सकती है। नौकरी में बदलाव की कोशिश सफल नहीं होगी। पिता से धन लाभ होगा। किसी सरकारी काम में सफलता मिल सकती है पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि – आज अचानक खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। कोई आवश्यक काम बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। थकान का अनुभव करेंगे। व्यापार में किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि – कोई भी नया काम आरंभ न करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अनैतिक कार्य से बचकर रहना आपके लिए ठीक होगा। परिवार के सदस्यों से बातचीत के क्रम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानसिक थकान रहेगी।
मकर राशि – सेहत अच्छी रहेगी। किसी काम को लेकर मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। धन-लाभ का प्रबल योग है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
कुंभ राशि – आज नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। तन-मन पूरी तरह स्वस्थ रहने वाला है। धन व्यय होगा। हर काम में सफलता मिलेगी । किसी बड़े फैसले में परिवार के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा ।
मीन राशि – आज दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कहीं बाहर जाने पर सावधानी से रहें। मानसिक शांति बनी रहेगी। कोई आवश्यक काम पूर्ण होगा।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply