सरकार बताए जनता की कमाई सुरक्षित है भी यानहीं: मायावती
बैंक घोटाले मामले में बीएसपी प्रमुख मायावती ने तंज कसते हुए सरकार से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए जनता की कमाई सुरक्षित है भी या नहीं। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘देश में लंबे समय से भयंकर गरीबी, बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई आदि की मार झेल रहे लोगों के लिए रोजी-रोजगार की कोई अच्छी खबर आने के बजाय, करीब 23 हजार करोड़ रुपए के सबसे बड़े बैंक घोटाले की खबर बेचैनी व आक्रोश बढ़ाने वाली है।’









Leave a Reply