जो बोलता हूं, वह डंके की चोट पर करके दिखाता हूं – नितिन गडकरी
नागपुर में टॉयलेट का गंदा पानी बेंच कर सवा तीन सौ करोड़ कमाया
रोड पर चलने से दस रू. रेल से 6 रू. और पानी से एक रूपया लगेगा
शहर पश्चिमी का चुनाव राष्ट्रवादी बनाम राष्ट्रद्रोही हो चुका है-सिद्धार्थ नाथ सिंह
प्रयागराज,15 फरवरी 2022। मेरी इच्छा है कि दिल्ली से चलूं और एक घंटा बीस मिनट में सीधे संगम पहुँचूँ। पहले एयरपोर्ट बना अब लिजवर्ट पोर्ट बनायेंगे। क्योंकि रोड पर चलने से 10 रू. रेल से 6 रू. लगते हैं लेकिन अब पानी से चलने पर केवल एक रूपया खर्च होगा। गंदा पानी एवं गन्ना से ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करेंगे। इसका डीपीआर तैयार हो गया है। मैं ऐसा मंत्री हूं जो बोलता हूं वह डंके की चोट पर करके दिखाता हूं।
सम्बोधित करते नितिन गडकरी
यह बातें केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रयागराज शहर पश्चिमी में झलवा चौराहे के पास आयोजित भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मैने नागपुर में टायलेट का गंदा पानी भारत सरकार को बेंच कर सवा तीन करोड़ रुपए कमाए यह सुनकर उपस्थित सभी लोग ठहाका लगाए










Leave a Reply