Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सीसीटीवी में कैद हुई अपराधी को भगाने की कोशिश

सीसीटीवी में कैद हुई अपराधी को भगाने की कोशिश
प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र इलाके में कट्टे के बट से होमगार्ड के ऊपर हमला करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने स्थानीय लोगो की सहायता से हिरासत में लिया है। दोनों अभियुक्तों ने बाल सुधार गृह में अपचारी मामले में अभियुक्त एक युवक को छुड़वाने के लिए पुलिस पर हमला किया तथा अभियुक्त को छुड़ाने की कोशिश की। हिरासत में लेने के बाद पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। राजकीय सनप्रेक्षण गृह के लोगो की मदद से पूरे मामले को दिया गया था अंजाम।

एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोर अपचारी राजकीय सनप्रेक्षण गृह से इलाज के लिए आया हुआ था, उसको आजाद कर ले जाने के लिए साथ आए होमगार्ड को कट्टे की बट से घायल कर उसे छुड़ा ले जाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा समय रहते इन्हें पकड़ लिया गया। इस घटना की सूचना पर सभी वरिष्ठ अधिकारी सहित एसपी सिटी और सीओ सिटी और कई थानों की फोर्स वहां पहुंची। सभी अभियुक्तों एवं अपराधियों को खुल्दाबाद थाने में ले आकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि यह पहले से योजनाबद्ध तरीके से यह कार्य किया गया है। इस घटना में जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि इस पूरे मामले में राजकीय सनप्रेक्षण गृह के कर्मचारी भी शामिल है। इस बाबत उन्होंने यह भी बताया कि राजकीय संप्रेक्षण गृह के अंदर चोरी छुपे मोबाइल आदि का भी उपयोग किया जाता है जो कि पूछताछ के दौरान सामने आया है अब इस पूरे मामले की जांच के बाद सभी दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कारवाही की जायेगी।
सुनील पाल के तरफ से तमंचा लाया गया था हलाकि तमंचा चलता नही है तमंचे की बट से होमगार्ड पर प्रहार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *