भाजपा की आलोचना करने वाले राजेश कुशवाहा ने किस दबाव में ली भाजपा की सदस्यता
अपने समर्थकों के साथ डिप्टी सीएम के सामने राजेश कुशवाहा ने किया आत्मसमर्पण के पीछे जल्द होगी कहानी उजागर
कौशांबी बहुजन समाज पार्टी के नेता रहे राजेश कुशवाहा कुछ दिनों पूर्व जन अधिकार पार्टी शामिल हो गए थे हमेशा भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं की खुले मंच से राजेश कुशवाहा ने आलोचना की है राजेश कुशवाहा हमेशा भाजपा को अपना राजनैतिक विरोधी मानते थे जिससे उनके विरुद्ध आलोचना करने में उन्हें कोई संकोच नहीं लगता था लेकिन अचानक राजेश कुशवाहा ने अपना रंग बदल दिया है और भाजपा की आलोचना करने वाले राजेश कुशवाहा ने भाजपा में शामिल हो गए हैं जैसे एक राजा विरोधी राजा के सामने आत्मसमर्पण करता है उसी तरह जन अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी को तिलांजलि देकर भाजपा में समर्पण कर दिया है हालांकि कुछ लोग इसे भाजपा में समर्पण नहीं मानते हैं उनका कहना है कि भाजपा की सदस्यता ली है लेकिन अब सवाल उठता है कि जब राजेश कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी को तिलांजलि दी है तो दूसरे पार्टी में जिसकी वह आलोचना करते थे यदि वह आत्म समर्पण की भावना से नहीं जाते और विरोधी मानकर ललकार कर भाजपा में जाते तो उनको क्यों पार्टी की सदस्यता दिलाई जाती अब किस दबाव में राजेश कुशवाहा ने भाजपा की सदस्यता ली है कुछ दिन में इसका भी उजागर होना तय है









Leave a Reply