किसानों की मदद के लिए संघ अंतिम सांस तक तैयार।——- सुरेन्द्र बहादुर सिंह
भारतीय किसान कल्याण संघ का किसान चौपाल व मतदाता जागरूकता अभियान हुआ संपन्न।।
गौरव सिंह ब्लाक अध्यक्ष करछना, वीर बहादुर सिंह उर्फ बीरू सिंह तहसील अध्यक्ष करछना,जनार्दन सिंह जिला उपाध्यक्ष,विनय सिंह जिला महासचिव मनोनीत।
करछना, प्रयागराज। ग्राम प्रधान धरवारा बाबू लाल निशाद जी की अध्यक्षता में किसान चौपाल आयोजित हुआ। किसानों की मदद के लिए संघ अंतिम सांस तक तैयार, यह बात आज धरवारा करछना के किसान चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह जी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि अब अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी, किसान जागरूक हैं अपना हक लेना जानते हैं यह संक्रमण का दौर है हम सब को मिलकर संघ को मजबूत करना चाहिए इसी में किसानों का हित है।। चौपाल के विशिष्ठ अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की मृत्यु दर रोज बढ़ रही है हम सब को एक होकर किसानों को बचाना होगा। चौपाल के अतिविशिष्ठ अतिथि जिला अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने अपने संबोधन में अपील किया कि प्रयागराज का किसान अभी तक डरा हुआ था भारतीय किसान कल्याण संघ के साथ रहकर डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है। किसान चौपाल में आज जनार्दन सिंह को जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज,विनय सिंह जी को जिला महासचिव प्रयागराज,व बीर बहादुर उर्फ बीरू सिंह जी को तहसील अध्यक्ष करछना गौरव सिंह ब्लॉक अध्यक्ष करछना के मनोनयन की घोषणा जिला अध्यक्ष जी ने सर्व सम्मति से की।।इस बैठक में करछना के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयराज सिंह ने किसानों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही।इस चौपाल में यमुनापार प्रभारी लक्ष्मी शंकर यादव जी ने पूरे यमुनापार मे संघ को मजबूत करने का संकल्प लिया।। मेजा ब्लाक अध्यक्ष परमीन यादव ,उरूवा ब्लाक अध्यक्ष,मांडा ब्लाक अध्यक्ष धरम बीर कुशवाहा संगठन सचिव कोरांव, कमलेश कुमार कोरांव, मनोज कुमार मेजा कमल सिंह धरवारा, मोती लाल कुशवाहा कन्हैया लाल सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

















Leave a Reply