प्रयागराज में 116 चुनाव चिन्हों पर होगा चुनावी दंगल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में आज प्रयागराज में प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह दिए गए। जहां एक ओर राजनीतिक पार्टियों को उनके अपने चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशियों को आवंटित किया गया। वहीं पर कुल 116 अलग-अलग चुनाव चिन्हों पर 173 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
आज कुल 173 प्रत्याशियों को 12 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में मिला जिनमें राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर 70 अलग-अलग चुनाव चिन्हों पर प्रत्याशियों का आवंटन हुआ। अब कल से प्रत्याशियों द्वारा अगले 25 फरवरी तक अपने चुनाव प्रचार के लिए छूट मिल गई।
चुनाव चिन्ह के आवंटन के बाद प्रत्याशियों के साथ निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा अलग-अलग विधानसभा के आधार पर आपसी बैठक की गई, एवं बैठक के दौरान सभी प्रत्याशियों को चुनाव संबंधित सभी नियमों एवं आचार संहिता के पालन हेतु दिशा निर्देश दिए गए और प्रत्याशियों को यह साफ कर दिया गया कि वह किस प्रकार से चुनाव में आचार संहिता का पालन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार एवं प्रसार करेंगे। यह भी निर्देशित किया गया है कि किस प्रकार से वह चुनाव में उपयोग होने वाले राशि का भुगतान एवं प्रबंध करेंगे तथा इन राशियों की नगद संख्या कितनी होगी एवं राशियों का लेन व देन किस प्रकार से करेंगे इस पर कड़ाई से व्याख्या की गई ताकि किसी प्रकार की कोई वाणिज्यिक घटोली न की जा सके।









Leave a Reply