Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

10 फरवरी 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – माघ।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – नवमी दिन – 11:44 मि.तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – रोहिणी रात्रि – 03:55 मि. तक उपरांत मृगशिरा।
योग – ऐंद्र रात्रि – 07:39 मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है ।
चंद्र राशि – बृष।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – धनिष्ठा ।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:36 मि. से 12:24 मि. तक है।
राहुकाल – दिन – 01:30 मि. से 03:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:32 मि.।
सूर्यास्त – 05:36 मि.।
व्रत – महानंदा नवमी,हरसूब्रह्म जयंती।
पर्व – महानंदा नवमी,हरसूब्रह्म जयंती।

आज विशेष – महानन्दा नवमी,गुप्त नवरात्र समाप्त, रवियोग पुरे दिन,यायि (मुद्दई) जयद् योग दिन – 11:44 मि. तक,गुरु पूर्णा सिद्धयोग दिन – 11:44 मि. से,श्री हरसूब्रह्म जी की जयंती।

कल विशेष – मृत्युवबाण दिन – 07:35 मि. से,भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 02:55 मि. से,शुक्र नंदा सिद्ध योग दिन – 01:50 मि. से,रवियोग रात्रि शेष – 06:32 मि. तक।

मेष राशि – आज जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रुके कार्यों में अचानक गती आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते हैं। पुराना लेन-देन हो सकता है।

वृष राशि – आज व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि – आज मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गती मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सानिध्य मिलेगा।

कर्क राशि – आज आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश का अंदेशा है, जो लाभदायक रहेगा। व्यापार व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवन-साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।

सिंह राशि – आज नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

कन्या राशि – आज अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान देकर कार्य करें। जीवन-साथी के सहयोग से स्वकार्य पूरे होंगे। मौज-मस्ती में समय व धन खर्च होगा।

तुला राशि – आज मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। बाहर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। व्यापरिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि – आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधो में नजदिकियां आयेंगी। जीवन-संगनी का साथ मिलेगा।

मकर राशि – आज सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव है।

कुंभ राशि – आज अपने संपर्क का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

मीन राशि – आज यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। न्यायपक्ष अनुकूल रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *