Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मतदान के प्रति सभी को जागरूक होना जरूरी -मनीष

मतदान के प्रति सभी को जागरूक होना जरूरी -मनीष
मतदान हमारे संवैधानिक और नैतिक अधिकारों की कड़ी में एक प्रमुख प्रक्रिया है। इसके चलते हम लोकतंत्र में अपनी मनचाही सरकार और जनप्रतिनिधियों को चुनने का पावन कार्य करते हैं। आप सभी बच्चों को चाहिए कि अधिक से अधिक मतदान के प्रति अपने घर और पास पड़ोस के लोगों को जागरूक करें। यह बातें रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज के प्रार्थना सभा स्थल पर बच्चों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता को लेकर विद्यालय में अगले कुछ दिनों में रैली, निबंध प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे इसके लिए बच्चे तैयार रहें। एन.सी.सी.अधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि मतदान एक पुनीत कार्य है इससे समाज और जनतन्त्र में भागीदार होने और नैतिक अधिकार का प्रयोग करने हेतु अवसर प्राप्त होता है।इस मौके पर शिक्षक चंद्रशेखर सिंह, मालती शर्मा,विश्श्वेश ओझा, राजकुमार विश्वकर्मा, विमला देवी
मोहम्मद परवेज सिद्दीकी, जगतपाल ,जितेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *