Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कांग्रेस ने 28 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी,राजा भइया के खिलाफ योगेश यादव को उतारा

कांग्रेस ने 28 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी,राजा भइया के खिलाफ योगेश यादव को उतारा

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को 28 अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।इस लिस्ट में पांचवें,छठे और सातवें चरण के प्रत्याशियों का नाम शामिल किया गया है।कांग्रेस ने वीआईपी विधानसभा अमेठी से आशीष शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।यूपी की चर्चित कुंडा विधानसभा से जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया से मुकाबला करने के लिए योगेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।यूपी में पांचवें, छठे और सातवें चरण का मतदान 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होगा।

जानें किस सीट से किसे मिला टिकट

अमेठी- आशीष शुक्ला

इसौली- बीएम यादव

कुंडा- योगेश यादव

विश्वनाथगंज- प्रशांत सिंह

चायल- तलत अजीम

सोरांव- मनोज पासी

फूलपुर- सिद्धनाथ मौर्य

हांडिया- रीना देवी बिंद

मेजा- माधवी राय

करछना- रिंकी सुनील पटेल

इलाहाबाद पूर्व- तस्लीमुद्दीन

कोरांव- रामकृपाल कोल

कटेहरी- निशात फातिमा

बलहा- किरण भारती

महषी- राजेश तिवारी

तरबगंज- त्वरिता सिंह

मानकपुर- संतोष कुमार

गौरा- रामप्रताप सिंह

कपिलवस्तु- देवेंद्र सिंह गुड्डू

कैंपिरयरगंज- सुरेद्र निषाद

सहजनवां- मनोज यादव

चौरा चौरी- जितेंद्र पांडेय

बांसगांव- पूनम आजाद

चिल्लूपार- सोनिया शुक्ला

खड्डा- धनंजय सिंह पहलवान

पडरौना- मो. जहीरुद्दीन

फाजिलनगर- सुनील मनोज सिंह

घोसी- प्रियंका यादव

कांग्रेस ने तरबगंज विधानसभा से त्वरिता सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले सविता पांडेय का तरबगंज विधानसभा से चुनाव लड़ने की खबर थी। 6 फरवरी को सविता पांडेय भाजपा में शामिल हो ग‌ईं।इसके बाद कांग्रेस ने तरबगंज विधानसभा से प्रत्याशी को बदल दिया है।मानकापुर से कमला सिसौदिया की जगह संतोष कुमारी और गौरा से सत्येंद्र दुबे की जगह रामप्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।कांग्रेस की लिस्ट में 28 प्रत्याशियों में 10 महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *