आज दिनाँक:6-2-2022
रविवार को बसंत पंचमी के उपरांत दशाश्वमेध घाट, अष्टभुजी घाट एवं गंगोली शिवाला घाट पर #अनामिका_चौधरी प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में गंगा तट पर बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
गंगा के स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों ने रैली निकालकर लोगों को गंगा की निर्मलता/अविरलता के लिए जागरूक किया गया।
अनामिका चौधरी ने गंगा तट व आस-पास के दुकानदारों को कोरोना से बचने तथा अपने आस-पास स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया और मास्क का वितरण किया ।
नहीं रूकेंगे,स्वच्छ करेंगे।
नहीं थकेंगे, स्वच्छ करेंगे।।
गंगा के अंदर से अन्नू निषाद,रवि निषाद, अरविंद श्रीवास्तव, रोहित यादव, सोनू पंडित ने चार गाड़ी कचरा निकाल कर उसे नगर निगम प्रयागराज के माध्यम से निस्तारण कराया गया।
*चाहे जो हो मजबूरी, चेहरे पर मास्क है जरूरी।*
एक ही नारा, एक ही काम।
पालीथीन मुक्त हो संगम तट धाम।।
हम सबने ठाना है, गंगा को स्वच्छ बनाना है।
अंत में भारत रत्न स्वर कोकिला व द नाइटिंगेल आफ इंडिया #लता_मंगेशकर जी को दो मिनट का मौन रखकर #श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमन कुमार सह मीडिया प्रभारी,मृणाली मिश्रा, मंदाकिनी मिश्रा, राकेश मिश्रा, सविता सिंह,ऊषा सिंह, दुर्गेश नंदिनी, आस्था तिवारी, त्रिगुणात्मिका शीतल शुक्ला, सुमन बाला, सोमनाथ मिश्रा, रोहित यादव, कैलाश दत्ता, अन्नू निषाद, राहुल मिश्रा, सुजीत पांडे, सोनू पंडित, अनिल शुक्ला,नैनवास, सुजीत कुमार, बाबी सिंह, रवि निषाद, रमेश वर्मा, पुनीत निषाद, राकेश श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, कालीचरण आनंद, ,सोनू अरोरा, सचिन मिश्रा, अरूण भटनागर, बनवारी लाल आदि उपस्थित रहे।














Leave a Reply