Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

prayagraj माघ मेले में वसंत पंचमी के स्नान को संगम तट पर उमड़ी भीड़

prayagraj माघ मेले में वसंत पंचमी के स्नान को संगम तट पर उमड़ी भीड़
प्रयागराज। माघ मेले के चौथे प्रमुख स्नान पर्व वसंत पंचमी पर संगम तीरे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संगम सहित सभी स्नान घाटों पर लाखों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे हैं। मेला प्रशासन का दावा है कि सुबह 10 बजे तक चार लाख लोगों ने स्नान किया। भीड़ के दबाव को देखते हुए परेड मैदान में वाहनों के प्रवेश को रोका गया। श्रद्धालु काली सड़क से संगम तक पैदल ही गए। तमाम ऐसे श्रद्धालु आए जो पिछले तीन स्नान पर नहीं आ सके थे। वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए रोडवेज ने अट्ठारह सौ बसें चलाई हैं। भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी और कानपुर रीज़न से बसें मंगाई हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक शनिवार सुबह बसों में खासी भीड़ रही। बस अड्डों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। भीड़ के हिसाब से बसों का संचालन घटाया और बढ़ाया जाएगा। मौनी अमावस्या पर रोडवेज ने ढाई हजार बसों का संचालन किया था। इसके साथ ही रेलवे ने रामबाग रेलवे स्टेशन से मेला स्पेशल ट्रेन संचालित की है। वसंत पंचमी पर तीन स्पेशल चलेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *