Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कोखराज क्षेत्र में बढ़े अपराध से जनता परेशान

कोखराज क्षेत्र में बढ़े अपराध से जनता परेशान

गंभीर घटनाओं के खुलासे में हाफ रही पुलिस ने पेंडिंग पत्रावली लिख कर बंद कर दी गम्भीर अपराधों की जांच

कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध से आम जनता परेशान है घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर पा रही है पूर्व की गम्भीर घटनाओं को पेंडिंग पत्रावली लिखकर बंद कर दिया गया है इलाके में बढ़ते अपराध पर पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज करने की ठान ली है जिससे आला अधिकारियों की नजर में कोखराज पुलिस की कार्यशैली की छवि बेहतर बनी हुई है इलाके के लोगों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कोखराज थाना पुलिस की कार्यशैली पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है

बताते चलें कि कोखराज थाना की पुलिस चौकी भरवारी क्षेत्र में 2 जनवरी को चोरी के वाहन पार्ट्स को दो ट्राली में लेकर जा रहे अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा माल तो बरामद हो गया लेकिन चोर भाग गए पुलिस ने माल जप्त कर लिया आरोप है कि चोर से पैसा लेकर पुलिस ने छोड़ दिया है 2 जनवरी को ट्रैक्टर चालक को लूट लिया गया 10 जनवरी को सिहोरी टोल प्लाजा के पास लेखपाल से नगदी और बाइक लूट ली गई है इसी तरह आशीष पांडेय के साथ 15 जनवरी को सिंधिया पुल के पास लूटपाट हुई है 17 जनवरी को भरवारी डाकघर से बाइक चोरी हो गई और 18 जनवरी को फिर टेगाई जलालपुर में जयप्रकाश को लूट लिया गया इतने पर भी अपराधियों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा सकी और लगातार घटनाएं घटित होती रही 18 जनवरी को गोवंश काट दिए गए जिसको लेकर इलाके में आक्रोश फैल गया और थाना पुलिस को भी जलालत झेलनी पड़ी 19 जनवरी को शोभना निवासी सर्वेश कुमार की बाइक की डिग्गी तोड़कर के मूरतगंज में 50 हजार रुपए टप्पेबाज उठा ले गए इस मामले का भी खुलासा नहीं हुआ 31 जनवरी को एक गेस्ट हाउस से रामपाल अलीगंज की बाइक चोरी हो गई मामले में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ 28 जनवरी को पुलिस चौकी के पास से विक्रम चोरी हो गई जो दूसरे दिन अषाढा के पास से बिक्रम बरामद हुई मुकदमा नहीं लिखा गया और मामले में आरोपी से 15,000 लेकर छोड़ दिया गया इलाके में चोरी की बाइक के साथ आरोपी पकड़े गए लेकिन 20 हजार रुपए लेकर उन्हें भी छोड़ने का आरोप पुलिस पर लगा है 4 फरवरी को हररायपुर चौराहे से सर्राफा कारोबारी की दुकान में तीन लाख की टप्पे बाजी दिनदहाड़े हो गई इस मामले में भी पुलिस रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सकी है बालक मऊ गांव में 3 वर्षों पूर्व चिकित्सक हत्याकांड का खुलासा भी पुलिस नहीं कर सकी है इलाके में बढ़ते अपराध से आम जनता त्रस्त है संगठित अपराध गांजा की बिक्री जुए के अड्डे डग्गामार वाहनों से वसूली हरे पेड़ों की कटाई बालू के ओवरलोड वाहनों से वसूली के लिए सिपाही पूरे दिन मुस्तैद हैं अपराधों के खुलासे में पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है पुलिस की असफलता पर इलाके के लोगों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए थाना और चौकी पुलिस पर कार्यवाही की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *