पूज्य लालाजी की 149 वीं जयंती पर वर्चुअल समारोह
प्रियजनों,
4, 5 और 6 फ़रवरी 2022 को होने वाले पूज्य लालाजी महाराज के जन्मोत्सव के वर्चुअल समारोह में भाग लेने के लिये आप सभी को आमंत्रित करते हुए मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है।
इस शुभ अवसर पर, हम सभी अपने-अपने घरों में नीचे दिये गये समय पर एक साथ ध्यान करेंगे :
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022, शाम 5:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
शनिवार, 5 फ़रवरी 2022, प्रात: 9:00 बजे और शाम 5:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
रविवार, 6 फ़रवरी 2022, प्रात: 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
ऑनलाइन ध्यान सत्र http://youtube.com/heartfulness पर उपलब्ध होंगे और इनमें जुड़ने के लिये सभी का स्वागत है।
प्रेम और आदरसहित,
कमलेश









Leave a Reply